प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान / सारंडा/पोड़ाहाट क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 157 BN 134 BN, 26 BN,11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 21.10.2024 से अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा के नेतृत्व में झारखण्ड जगुआर, सीआर०पी०एफ० 157 BN एवं सैट-58 के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए कराईकेला थानान्तर्गत ग्राम भरनिया, लक्ष्मीपोसी, बांझीकुसुम, कराईकेला, कनसोरा, इन्दुवा, जोजोदागढ़ा, बांद्रागाड़ा, कुला के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।
संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 21.10.2024 को कराईकेला थानान्तर्गत केराबीर पहाड़ी की उत्तरी तलहटी में कुर्जुली गाँव के बांद्रागाड़ा टोला के समीप 02 (दो) नक्सल डम्प से 03 (तीन) पीस SLR मैगजीन एवं 125 पीस 7.62 mm SLR अम्युनेशन बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगीः-
- 03 पीस SLR मैगजीन
- 125 पीस 7.62 mm SLR अम्युनेशन
अभियान दलः-
1 . श्री पारस राणा, भा०पु० से०, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा
- चाईबासा पुलिस
- झारखण्ड जगुआर AG-03 Company.
- सी०आर०पी०एफ० 157 BN. का Delta Company.
- SAT-58